Site icon Hindi Dynamite News

Curd Benefits: जानिये रोज दही खाने से सेहत को फायदे और नुकसान

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। हमारी भारतिया संस्कृति में तो प्राचीन काल से ही दही का बहुत महत्व रहा है। चाहे कोई विवाह हो या किसी कार्य का शुभारम्भ, हर शुभ अवसर पर दही का इस्तेमाल होता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Curd Benefits: जानिये रोज दही खाने से सेहत को फायदे और नुकसान

नई दिल्ली:   हमारी भारतिया संस्कृति में तो प्राचीन काल से ही दही का बहुत महत्व रहा है। चाहे कोई विवाह हो या किसी कार्य का शुभारम्भ, हर शुभ अवसर पर दही का इस्तेमाल होता है। 

क्योकि माना जाता है की यदि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खिलाया जाएं तो उसे सफलता मिलती है। हम आपको बतादें की दही के बहुत ही लाभ होते हैं। इससे ना केवल हमारा शरीर स्वास्थ्य बनता है। हमारे सौन्दर्य को बढ़ाने में भी यह बेहद लाभकारी है। और खास बात तो यह है की यह सस्ता होने के साथ-साथ आसानी से भी मिल जाता है।

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पायें जाते हैं।

दही खाने से सेहत को फायदे

1  दही विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अगर आपको भी बार-बार हो रहे हैं मुंह में छाले तो       खाना शुरू कर दें एक कटोरी दही। दही के सेवन से मुंह के छाले को दूर कर सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने में हमारी हेल्दी डाइट            अहम मानी जाती है।

2  दही में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी और कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही मांसपेशियों को भी          बेहतर बनाता है ।

3  रोजाना दही का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां आपके दूर रहती है। दही में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है,      जो लंबे समय तक आपको भरे पेट का अहसास दिलाता है।

4 पाचन सिस्टम  बेहतर होता है।
5 वजन कम करने में बहुत उपयोगी है ।
6 त्वचा मै निखार आता है और  फेस पर ग्लो बना रहता है ।

दही खाने के नुकसान 
1  लैक्टोज असहिष्णुता तब होती है जब शरीर में लैक्टेज की कमी होती है। एंजाइम लैक्टोज को तोड़ने के लिए आवश्यक होते हैं, जो एक प्रकार की चीनी होती है जो दूध में पाई जाती है। कुछ लोगों को दूध या उससे बने उत्पादों का सेवन करने के बाद, पेट दर्द और दस्त जैसी विभिन्न पाचन समस्याएं हो जाती है।
2  दूध उत्पादों में केसिन और मट्ठा होते हैं, जो प्रोटीन होते हैं। जिनके सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। जिसके कारण आपको सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए यदि आपको दूध से एलर्जी है तो आपके लिए दही के सेवन से बचना सबसे अच्छा उपाय है।
3  कई प्रकार के दही में अधिक मात्रा में चीनी होती है, खासतौर पर उनमें जिनमें कम फैट का लेबल लगा होता है। अतिरिक्त चीनी के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, जिनमें  डायबिटीज और मोटापा शामिल हैं। इसलिए दही खरीदते समय ध्यान रखें की उसमें चीनी की मात्रा ना हों।

 

Exit mobile version