हिंदी
आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ संबंध रखने के कारण 24 वर्ष की अपनी बहन का कथित तौर पर तलवार से सिर काट दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बड़ोद पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक अरविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि व्यक्ति के पिता चंदर लाल ने पुलिस को सूचित किया कि उनके बेटे बगडू (26) ने उनकी बेटी रेखा (परिवर्तित नाम) की तलवार से हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और युवती को मृत पाया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी बहन अपने पति को छोड़कर पिछले दो साल से मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी बहन पर कथित हमला तब किया जब वह अपने माता-पिता से मिलने उनके घर आई थी।
अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली गई है।
Published : 13 October 2023, 6:38 PM IST
No related posts found.