हिंदी
मैड्रिड: मैड्रिड की एक अदालत ने जुवेंटस और पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कर चोरी के आरोप में 23 महीनों की निलंबित सजा सुनाई है।

अदालत ने रोनाल्डो पर 23 महीनों की निलंबित सजा के अलावा 1.9 करोड़ यूरो (2.16 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। रोनाल्डो को 2011 से 2014 तक लगभग 57 लाख यूरो का आयकर छिपाने का दोषी पाया गया है।
यह मामला उस समय का है जब वह रियाल मैड्रिड के लिए खेलते थे।(वार्ता)
Published : 23 January 2019, 11:32 AM IST
No related posts found.