Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज पहुंचा IIT BHU दुष्कर्म का मामला, धरना-प्रदर्शन के साथ गरमाई सियासत

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से जुड़ा दुष्कर्म प्रकरण का मामला अब महराजगंज में भी तूल पकडने लगा है। यह मामला आंदोलन के रूप में दिखाई दे रहा है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज पहुंचा IIT BHU दुष्कर्म का मामला, धरना-प्रदर्शन के साथ गरमाई सियासत

महराजगंज। 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म का मामला अब जनपद में भी गरमाने लगा है। जनपद के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला परिषद मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और भाजपा सरकार पर हमला बोला।

पार्टी जिलाध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध सिर्फ उत्तर प्रदेश में हुए हैं। खुलेआम घूम रहे अपराधी, बढते अपराधों और जनमानस की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी चिंतित है।

आईआईटी बीएचयू की छात्रा का भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों द्वारा जबरन गन प्वाइंट पर उसकी अशलील वीडियो बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बीते 3 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आवाज उठाई तब 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई तथा 08 नवंबर को पीड़िता ने लड़कों की पहचान भी कर ली। आरोपियों की पुष्टि होने के बाद यही आरोपी मध्य प्रदेश के चुनाव प्रसार में भी भेजे गए। इस पर प्रश्नचिंह लगना स्वाभाविक है।

भाजपा अपने पदाधिकारियों को इस घिनौने कृत्य से बचाकर आखिर क्या साबित करना चाहती है। कांग्रेस ऐसे अपराधियों का विरोध उनको जेल तक पहुंचाने तक करेगी। 

धरना में रहे मौजूद 
धरना प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ता गोपाल शाही, गामा प्रसाद, कपिल देव शुक्ला, नूर आलम, विनोद सिंह, अकील शेख, आनंद कन्नौजिया, वीरेंद्र रिछारिया, युसुफ, राजेश सिंह, अमरजीत वर्मा, अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

Exit mobile version