
कानपुर: दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी रिचा दुबे भड़की मीडियाकर्मियों गयी और भद्दी-भद्दी गालियां दी। कुछ देर पहले विकास का कानपुर के भैरव घाट पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अंतिम संस्कार में पत्नी रिचा और उसका नाबालिग बेटा तो मौजूद था लेकिन विकास के माता-पिता मौजूद नहीं थे। मृतक अपराधी के करीबी निकट के परिजन मौजूद रहे।
शुक्रवार की सुबह पुलिसिया एनकाउंटर में मारे गये विकास का पोस्टमार्टम किया गया, उसे कुल चार गोलियां लगी थी। तीन सीने में व एक कमर में।
कुल मिलाकर विकास दुबे के साथ अब उसके साम्राज्य का लगता है एक तरह से अंत हो गया है। बिकरु गांव में लोगों ने राहत की सांस ली है।
Published : 10 July 2020, 10:13 PM IST
Topics : cremation Kanpur Vikas Dubey अंतिम संस्कार विकास दुबे