हिंदी
कोटा: राजस्थान में कोटा जिल के बारां में पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवक को संपत्ति की खातिर अपने नाना-नानी की कथित रूप से हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जिले के सिमलिया के निवासी देवेंद्र राठौड़ के रूप की गयी है।
उसने बताया कि रामकल्याण राठौड़ (85) और उनकी पत्नी लातुरीबाई (80) की 17 अगस्त को मंडोला गांव में उनके ही घर में हत्या कर दी गयी और उनके बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक (बारां) राजकुमार चौधरी ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर देवेंद्र राठौड़ को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पैसे और खेती की जमीन में हिस्सा की खातिर इस वृद्ध दंपत्ति की हत्या की बात कबूल की है।
Published : 22 August 2023, 4:13 PM IST
No related posts found.