हिंदी
करीमनगर: पेड्डापल्ली जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना 14 अगस्त की बताई जाती है।
घायल लड़की को जब उसके गृह राज्य मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी।
वह पेड्डापल्ली के पास निर्माण श्रमिक के रूप में काम करती थी।
पुलिस ने बताया, ‘‘लड़की के भाई की शिकायत के अनुसार चार लोगों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।’’
पुलिस इस संबंध में कुछ लोगों से पूछाताछ कर रही है।
Published : 18 August 2023, 3:13 PM IST
No related posts found.