Crime News: इस हवाई अड्डे पर लाखों रुपये का सोना बरामद, तस्कर का हुआ ये हाल

सीमाशुल्क विभाग ने यहां श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से 86.41 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 March 2023, 2:00 PM IST
google-preferred

अमृतसर: सीमाशुल्क विभाग ने यहां श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से 86.41 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने शारजाह से आए यात्री को रोका। तलाशी के दौरान शराब की तीन बोतलों में छिपाकर रखे गए 1,516 ग्राम वजन के सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका मूल्य 86,41,200 रुपये है।

उन्होंने कहा कि सोना जब्त होने के बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Published :  14 March 2023, 2:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement