Crime News: घर पर देसी बम बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, एक मौत, जानिये पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाके में कथित तौर पर देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 July 2023, 2:09 PM IST
google-preferred

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाके में कथित तौर पर देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ इलाके के शालीपुर गांव में हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बशीरहाट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान परितोष मंडल के तौर पर हुई है। इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘ दो घायलों को बशीरहाट उपमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कई स्थानों से हिंसा की खबरें आई हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है।

Published : 
  • 3 July 2023, 2:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement