Crime News: नाबालिग लड़की से गंदी बात, केरल से प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

केरल पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक प्रवासी मजदूर (36) को चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 August 2023, 1:49 PM IST
google-preferred

मलाप्पुरम: केरल पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक प्रवासी मजदूर (36) को चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को उत्तरी केरल जिले के तिरुरंगडी के पास के एक इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि राम मोहन को बृहस्पतिवार को तिरुरंगडी से हिरासत में लिया गया और आज उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब चार साल की बच्ची की मां शिकायत लेकर उनके पास पहुंची। वह भी मध्य प्रदेश की है।

एक पुलिस अधिकारी ने  कहा, ''यह घटना बीते दिन हुई थी। बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसने हमें सूचना दी। आरोपी को कल हिरासत में ले लिया गया और आज सुबह उसे गिरफ्तार किया गया।''

राज्य के एर्नाकुलम जिले के अलुवा में 28 जुलाई को एक प्रवासी मजदूर ने पांच वर्षीय एक बच्ची की कथित रूप से बलात्कार कर हत्या कर दी थी।

Published : 
  • 4 August 2023, 1:49 PM IST

Related News

No related posts found.