Site icon Hindi Dynamite News

Crime News: मुंबई में समुद्र किनारे फिर मिला बोरी में महिला का शव, मचा हड़कंप

मुंबई के वर्ली सी फेस में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव एक बोरी में से बरामद हुआ है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime News: मुंबई में समुद्र किनारे फिर मिला बोरी में महिला का शव, मचा हड़कंप

मुंबई: मुंबई के वर्ली सी फेस में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव एक बोरी में से बरामद हुआ है।

पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को यह जानकरी देते हुए कहा कि उन्हें महिला की हत्या किए जाने का संदेह है।

वर्ली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह समुद्र के पानी में बोरी तैरती देखी और पुलिस को सूचित किया। ऊंची लहरों के कारण बोरी वर्ली क्षेत्र में तटरक्षक कार्यालय के पास एक नाले में फंस गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बोरी कब्जे में ली और उसके अंदर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version