हिंदी
गाजियाबाद (उप्र): गाजियाबाद जिले में 12 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में उसके जीजा और उसके दोस्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नरेश कुमार ने बताया, 'हमने 12 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में फरदीन और उसके दोस्त मुजीब को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मुजीब की पत्नी की बहन है।'
पुलिस के मुताबिक घटना गत दो जनवरी की है। उस दिन दोनों आरोपी पीड़िता के घर गए थे। उस वक्त लड़की घर में अकेली थी।
कुमार ने बताया, 'लड़की को आरोपियों ने कथित तौर पर घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। लड़की ने अपने माता-पिता को तीन जनवरी को घटना के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Published : 5 January 2024, 12:06 PM IST
Topics : आरोप गाजियाबाद उप्र गिरफ्तार जीजा समेत नाबालिग लड़की बलात्कार
No related posts found.