हिंदी
बुलंदशहर: जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के चिरोरी गांव में बुधवार रात में शराब पीने के बाद हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चिरोरी गांव के नेम सिंह (35) और विनोद (40) पड़ोसी हैं। बुधवार रात को दोनों घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान नेम सिंह और विनोद के बीच किसी मामूली बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद विनोद ने नेम सिंह पर गोली चला दी।
घटना के बाद दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। नेम सिंह के परिवार वालों ने विनोद की पिटाई कर दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गयी ।
पुलिस घटना की जांच की जा रही है और विनोद की पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
Published : 14 March 2024, 5:30 PM IST
Topics : Crime in Uttar Pradesh minor dispute झड़प बुलंदशहर मौत विवाद