Crime in UP: यूपी के सहारनपुर में शर्मनाक मामला, देवबंद में मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म, जानिये पूरी वारदात

सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग मंदबुद्धि किशोर से कथित तौर पर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2023, 3:24 PM IST
google-preferred

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग मंदबुद्धि किशोर से कथित तौर पर कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि देवबंद के एक गांव मे 60 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के ही 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर को बहला-फुसला कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी की इस करतूत की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी।

जैन ने बताया कि आरोपी आदेश त्यागी के खिलाफ पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर देवबंद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

Published : 
  • 21 July 2023, 3:24 PM IST

Related News

No related posts found.