
देवरिया: यूपी के देवरिया में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। भाटपार रानी क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की शिनाख्त कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना भाटपार रानी की घटना है।
देवरिया: मां ने दर्ज कराया पिता पर 13 वर्षीय पुत्री के दुष्कर्म का मुकदमा, आरोपी पिता पुलिस हिरासत में, थाना भाटपाररानी का मामला, सुनिए क्या कह रहे हैं पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर @Uppolice @DeoriaPolice pic.twitter.com/8zvfNT3nEf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 3, 2025
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पहले तो पीड़िता की मां कुछ नहीं बोली। बाद में हिम्मत कर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की।
पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को उसके ही सगे बाप ने हवस का शिकार बनाया।
सूचना मिलते ही पुलिस फारेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पुहंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सबूत भी संकलित किये जा रहे हैं। नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता का पिता है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
खबर अपडेट हो रही है...
Published : 3 February 2025, 9:53 AM IST
Topics : Bhatpar Rani Area Deoria father Innocent Child ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist rape TrendingNews viralnews क्राइम