Crime in UP: गोली काण्ड का मास्टरमाइंड आरोपी गिरफ्तार, बस्ती से पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में कड़सरा गांव मे हुई गोली काण्ड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 February 2023, 1:16 PM IST

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में कड़सरा गांव मे हुई गोली काण्ड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैजलपुर गांच के पास आज तड़के हुयी मुठभेड़ के बाद रोहन सिंह उर्फ चमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मुठभेड़ के दौरान रोहन सिंह उर्फ चमन सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। जवाबी कार्यवाही में उसके पैर मे गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। (वार्ता) 

Published : 
  • 13 February 2023, 1:16 PM IST