हिंदी
शाहजहाँपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बैरिया कला गांव में कथित अवैध संबंध को लेकर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अजय पाल (22) की बृहस्पतिवार रात रवींद्र सिंह और उसके भाई सत्येंद्र ने गोली मार कर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि पाल के कथित तौर पर रवींद्र की पत्नी रेनू के साथ अवैध संबंध थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी रवींद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई सत्येंद्र फरार है, पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Published : 7 July 2023, 4:41 PM IST
Topics : अवैध संबंध उत्तर प्रदेश गोली पुलिस बैरिया कला शक शाहजहांपुर हत्या
No related posts found.