हिंदी
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने खाना मांगने पर अपने 14 वर्षीय बेटे को पीट-पीट कर घायल कर दिया। लड़के को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक्सप्रेसवे की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि वाजिदपुर गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी संगीता ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके 14 वर्षीय बेटे चेतन की पिटाई की तथा धारदार वस्तु से उस पर वार भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि चेतन को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसका पति दोनों मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह काम पर बाहर गई थी, तब उसका पति घर पर था। इसी दौरान चेतन ने जब भूख लगने पर अपने पिता से खाना मांगा तो इस बात से आक्रोशित होकर वीरेंद्र ने उसे घर में बंद कर उसकी पिटाई की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Published : 24 July 2023, 1:58 PM IST
No related posts found.