Crime in UP: यूपी मतदान के बीच बुलंदशहर में भारी बवाल, दो पक्षों में फायरिंग, खूनी संघर्ष में कुछ लोग जख्मी

उत्तर प्रदेश में आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। 12 जिलों में 61 सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच बुलंदशहर में भारी बवाल हो गया। यहां दो पक्षों में ताबतोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। जिसमें कुछ लोग जख्मी बताए जा रहे है। जानें पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 February 2022, 6:28 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। 12 जिलों में 61 सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच बुलंदशहर में भारी बवाल हो गया। यहां दो पक्षों में ताबतोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। जिसमें कुछ लोग जख्मी बताए जा रहे है। ये घटना बुलंदशहर-सिकंदराबाद के पल्लेदार मोहल्ले की है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर-सिकंदराबाद में दो पक्षों में छोटी सी बात को लेकर बड़ी लड़ाई हो गई। मामूली सी लड़ाई धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का कारण बन गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग होने लगी। इस दौरान एक युवक को गोली भी लग गई।    

बुलंदशहर-सिकंदराबाद के पल्लेदार मोहल्ले में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस लड़ाई में दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान फायरिंग के बीच में एक युवक को गोली लग गई। वहीं कई सारे लोग घायल भी हो गए। 

इस लड़ाई की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। वहां मौजूद दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। 

 

Published : 
  • 27 February 2022, 6:28 PM IST

Advertisement
Advertisement