Crime in Odisha: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर ASI ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास फायरिंग हुई और उनके सीने में गोली लग गई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 29 January 2023, 1:25 PM IST
google-preferred

झारसुगुड़ा: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास फायरिंग हुई है। इस हादसे के बाद मंत्री घायल हो गए, जिन्हें फौरन पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबा दास के सीने में गोली लगी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है

ये घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 

मंत्री पर गोली चलाने वाला कथित तौर पर पुलिस की वर्दी में था और उसकी पहचान एएसआई गोपाल दास के रूप में हुई है। फायरिंग के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पायी है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एएसआई को तैनात किया गया था। वह मंत्री के काफी करीब था और उसने कम से कम चार से पांच बार मंत्री दास पर गोलियां चलाईं।

ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया, "एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई है। मंत्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गोपाल दास को गांधी चौक में तैनात किया गया था। उसने अपनी रिवाल्वर से मंत्री नबा दास पर गोली चलाई।" 

भोई के मुताबिक, एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका सही कारण साफ नहीं हुआ है। एएसआई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Published : 
  • 29 January 2023, 1:25 PM IST