हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके के एक स्कूल में एक शिक्षक द्वारा कथित रूप से एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।
सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ''मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव न किया जाना सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।''
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि पुलिस ने छात्रों की काउंसलिंग कर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मीणा ने बताया, ''हम अभी ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटा रहे हैं और सबूतों के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे। हम शिक्षक से पूछताछ करेंगे।''
पूर्व स्थानीय पार्षद हसीबुल हसन के मुताबिक, घटना 23 अगस्त की है और छात्रों के माता-पिता के संपर्क करने के बाद उन्होंने ही पुलिस को सूचित किया था।
Published : 30 August 2023, 1:43 PM IST
No related posts found.