हिंदी
नयी दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को तड़के दो लोगों ने कपड़े की एक दुकान में सेंधमारी की और वहां से नए कपड़े लेकर फरार हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी जिला) चंदन चौधरी ने कहा कि उन्हें सुबह छह बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में चोरी हुई है।
चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अपराध जांच दल को बुलाया गया और घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को तड़के करीब पौने चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच दुकान का ताला तोड़ते और वहां से कपड़े ले जाते हुए देखा गया।
ये फुटेज सोशल मीडिया पर हैं। इनमें से एक में एक व्यक्ति दुकान का शटर खोलता हुआ नजर आ रहा है, इसके बाद दो लोग दुकान में दाखिल होते हैं और कपड़े लेकर निकल जाते हैं।
पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले को सुलझाने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
Published : 12 October 2023, 1:34 PM IST
Topics : कपड़े छतरपुर दक्षिण दिल्ली दुकान नयी दिल्ली पुलिस फरार सेंधमारी
No related posts found.