Site icon Hindi Dynamite News

Crime In Auraiya: अपने ही बुने जाल में फंसा शातिर, पुलिस ने भेजा जेल

औरैया में एक शख्स ने विरोधियों को फंसाने के लिए ऐसी साजिश जिसमें वह खुद ही फंस के पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime In Auraiya: अपने ही बुने जाल में फंसा शातिर, पुलिस ने भेजा जेल

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शख्स ने विरोधियों को फंसाने के लिए ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई। बाद में ये शख्स अपने ही बुने जाल में फंस गया और हवालात पहुंच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल थाना क्षेत्र के पूठा निवासी 35 वर्षिय महाराज सिंह का अपने ही गांव के अरविंद से विवाद चल रहा था। अरविंद ने महाराज पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया था। 

ऐसे में अरविंद को फंसाने के लिए महाराज सिंह ने एक साजिश रची। उसने 32 बोर की एक अवैध पिस्टल खरीदी और उससे खुद को गोली मार ली। इस घटना में महाराज घायल हो गया और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। 

महाराज सिंह ने पुलिस को बताया कि अरविंद और उसके घरवालों ने उसपर ये हमला किया है। लेकिन जांच-पड़ताल की शुरुआत में ही पुलिस को शक हो गया। क्योंकि, गोली बेहद नजदीक से चली थी और इस तरह से मारी गई थी कि ज्यादा डैमेज ना हो।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल महावीर ने गोली मारने का आरोप अरविंद और उसके बेटों पर लगाया था। उसने कहा कि मेरी आंखों के सामने गोली चलाई गई।

परंतु पुलिस ने जांच कर पता लगाया कि घटना के वक्त अरविंद का बेटा दिल्ली में था। इसलिए महावीर पर शक बढ़ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी सच्चाई कुबूल कर ली।

पुलिस ने उसके पास अवैध पिस्टल, कारतूस आदि को बरामद कर लिया है। फिलहाल, महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

Exit mobile version