क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद आज थामेंगे टीएमसी का दामन, कांग्रेस को देंगे झटका

क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद आज ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल होने जा रहे हैं। कीर्ति आजाद का टीएमसी में जाना कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 November 2021, 11:11 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: क्रिकेटर से राजनेता बने और 1983 में वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे कीर्ति आजाद आज ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच कांग्रेस को छोड़कर टीएमसी में शामिल होने जा रहे हैं। कीर्ति आजाद का यह फैसला कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस ज्वॉइन करने से पहले कीर्ति आजाद भाजपा में थे और भाजपा के टिकट वे बिहार के दरभंगा से तीन बार सांसद भी चुने गये। 2018 में भाजपा से निष्कासित किये जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।

बता दें कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार से दिल्‍ली में हैं। वे यहां पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस की कार्यवाहक अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाली हैं। उनकी इन मुलाकातों के बीच कीर्ति यादव टीएमसी में शामिल हो रहे हैं, जो कांग्रेस के लिये सुखद संकेत नहीं हैं।

कीर्ति आजाद भाजपा के ही टिकट पर तीन बार बिहार की दरभंगा सीट से निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। वर्ष 2014 में उन्‍होंने भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीता भी था। भाजपा से बाहर किए जाने के बाद उन्‍होंने वर्ष 2018 में  कांग्रेस का दामन थामा था। उन्होने तत्‍कालीन वित्‍त मंत्री अरुण जेटली पर दिल्‍ली और डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन में अनियमितता को लेकर निशाना साधा था। जिसके बाद उन्‍हें भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाया था।

Published : 
  • 23 November 2021, 11:11 AM IST

Related News

No related posts found.