हिंदी
जोहानिसबर्ग: टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इन दिनों क्रिकेट मैच के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक शेर के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर पोस्ट की है।
फोटो शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा कि शेर तो शेर होता है, चाहे सासन गिर हो या फिर जोहानिसबर्ग। पिंजरे में शेर को बहुत लोग पत्थर मारते हैं, असली मर्द सामने खड़े होते है।
बता दें कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहें दो टेस्ट मैच हार गई है। टीम इंडिया अभी 2-0 से पीछे है, तीसरा टेस्ट 24 जनवरी से शुरू होगा। लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों के मनोबल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। तीसरे टेस्ट से पहले अपना मूड फ्रेश करने के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में एन्जॉय कर रही है। बता दें कि रविंद्र जडेजा को दोनों टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।
Published : 19 January 2018, 11:32 AM IST
No related posts found.