हिंदी
मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम बीसीसीआई ने पद्मभूषण अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। बता दें कि पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है।
धोनी को यह सम्मान उनके क्रिकेट जगत में प्राप्त उपलब्धियों के कारण दिया जायेगा। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने एक ही समय में आइसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी देश के नाम कराई।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्वकप और 2007 का टी-20 विश्वकप जीता है। साथ ही 2013 में माही के नेतृत्व में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए धोनी को अर्जुन पुस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में पद्मश्री मिल चुका है। अगर धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए फाइनल होता है, तो वह ये अवॉर्ड पाने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चंदू बोर्ड समेत अन्य खिलाड़ी इस अवार्ड को पा चुके हैं।
Published : 20 September 2017, 3:40 PM IST
Topics : कप्तान टीम इंडिया नॉमिनेट पद्मभूषण बीसीसीआई महेंद्र सिंह धोनी
No related posts found.