महराजगंज में फूटे पटाखे, सपाइयों ने मनाया जश्न, घोसी उपचुनाव की जीत पर जमकर नारेबाजी, जानिये पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस बड़ी जीत के बाद से ही महराजगंज में भी सपा नेता और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2023, 6:46 PM IST

महराजगंज: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव से पहले इस अंतिम चुनाव में मिली बड़ी जीत से सपाइयों का उत्साह चरम पर है। महराजगंज में भी इस मौके पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जमकर जीत का जश्न मनाया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महराजगंज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में घोसी उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया गया।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने घोसी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को फोन कर बधाई दी।

सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव नारा लगाते हुए

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि इस जीत से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार होगा।

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और समाजावदी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये। बता दें कि चुनाव नतीजे के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षियों पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं।

इस मौके पर जनपद भर के सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, सपा बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण पटेल, पूर्व जिला महासचिव दीनबंधु यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बब्बू शाही, विजय बहादुर चौधरी, डा. राजेश यादव, विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, जिला महासचिव शमशुद्दीन अली, लल्ला यादव, अमरनाथ यादव, राम आशीष यादव, सतीश यादव, सिसवा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, सदर अध्यक्ष नौशाद आलम, पनियरा अध्यक्ष, अर्जुन यादव, विक्रम यादव, जिला सचिव राकेश सिंह रिंकू, प्रवीण सिंह, संजय यादव, बेचन निषाद, रामसूरज यादव, मक्खू प्रसाद, रामललित मौर्य, ईश्वर यादव, बैजू यादव, प्रणय गौतम कन्नौजिया, कुंदन सिंह, बबलू भारती, शैल जायसवाल, हीरालाल जख्मी मौजूद रहे।

Published : 
  • 8 September 2023, 6:46 PM IST

No related posts found.