भाकपा की केरल इकाई के सचिव कनम राजेंद्रन का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की केरल इकाई के सचिव कनम राजेंद्रन का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 9 December 2023, 11:24 AM IST
google-preferred

कोच्चि: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की केरल इकाई के सचिव कनम राजेंद्रन का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है।

राजेंद्रन काफी समय से बीमार थे और हृदय एवं गुर्दे संबंधी रोग तथा मधुमेह सहित कई बीमारियों का उनका इलाज हो रहा था।

मधुमेह के कारण उन्हें संक्रमण हो गया था और उसे फैलने से रोकने के लिए हाल में उनका दाहिना पैर काट दिया गया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की जिम्मेदारियों से तीन महीने के लिये मुक्त किए जाने का निवेदन किया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हालांकि राजेंद्रन ने जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी लेकिन शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद उनकी हालात तेजी से खराब हो गई।

राजेंद्रन के निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके कैबिनेट सहयोगी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री विजयन, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा, माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने राजेंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजेंद्रन कोट्टयम के रहने वाले थे और केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की प्रमुख सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य इकाई के सचिव थे।

Published : 
  • 9 December 2023, 11:24 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement