हिंदी
नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण के 50 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,520 हो गई गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,930 हो गई है। देशभर में इस बीमारी के अब तक 4.49 करोड़ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,63,717 हो गयी है और संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस महामारी से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
Published : 31 August 2023, 1:53 PM IST
No related posts found.