हिंदी
नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए हैं, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 471 हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,32,031 पर स्थिर है।
आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,49,98,338 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या 4,44,65,836 पर पहुंच गई है। वहीं भारत में संक्रमण को मात देने वालों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Published : 21 September 2023, 3:46 PM IST
No related posts found.