
नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 संक्रमण के 182 नये मामले सामने आये जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,525 हो गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने दी जान, सामने आया खौफनाक वीडियो सामने
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर 2023 के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 841 नये मामले 31 दिसंबर को दर्ज किये गये थे।
कोविड के उपचाराधीन मरीजों में से लगभग 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथक-वास में हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार बेहतर न्यायिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कानून मंत्री मेघवाल
आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन.1’ उपस्वरूप की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।’’
देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नये मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।
देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोरोना वायरस से साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
Published : 28 January 2024, 6:21 PM IST
Topics : Cases COVID 19 declined positivity उपचाराधीन मरीज कोविड 19 नयी दिल्ली संक्रमण स्वास्थ्य मंत्रालय