
नई दिल्ली: देश के छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतों की गिनती हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित राज्यों के जनपदों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। त्रिपुरा के दो सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसके साथ ही केरल की एस सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी घोषित हो चुका है। यूपी की घोसी सीट पर सबकी नजरें टिकीं हुई हैं।
#घोसी उप चुनाव: 10/34
सपा: 38635
भाजपा: 26496सपा की बढ़त: 12139 #GhosiByPoll #byelections2023 #bypolls
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 8, 2023
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। केरल की एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने 36454 वोटों से जीत दर्ज की है।
Kerala Bypoll, Puthuppally seat: Congress won by 36454 votes
1. Congress: 78098
2. CPI (Marxist): 41644
3. BJP: 6447#byelections2023 #bypolls— Dynamite News (@DynamiteNews_) September 8, 2023
यूपी की घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 9वें राउंड की गिनती पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी के सामने बढ़त बनाये हुए हैं।
State Assembly bypolls:
1. Dhanpur (Tripura): BJP wins by 18871 votes
2. Boxanagar (Tripura): BJP wins by 30237 votes#byelections2023 #bypolls pic.twitter.com/RL1OyUEPN8— Dynamite News (@DynamiteNews_) September 8, 2023
जिन विधानसभा सीटों के लिये मतगणना जारी है, उनमे उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर, उत्तराखंड की बागेश्वर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी और केरल की पुथुप्पल्ली शामिल हैं।
उपचुनाव वाली सात सीटों में से तीन सीटें अभी भाजपा के पास हैं जबकि चार अन्य पर विपक्षी दलों का कब्जा है।
Published : 8 September 2023, 12:43 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश उत्तराखंड कांग्रेस घोसी विधानसभा सीट नई दिल्ली भाजपा मतगणना विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी