Assembly Bypoll Results Update: छह राज्यों की सात सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी, त्रिपुरा और केरल के नतीजे घोषित, जानिये ताजा अपडेट

देश के छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतों की गिनती हो रही है। त्रिपुरा के दो सीटों और केरल की एक सीटे के नतीजे घोषित हो चुके हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 September 2023, 12:43 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतों की गिनती हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित राज्यों के जनपदों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। त्रिपुरा के दो सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसके साथ ही केरल की एस सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी घोषित हो चुका है। यूपी की घोसी सीट पर सबकी नजरें टिकीं हुई हैं।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। केरल की एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने 36454 वोटों से जीत दर्ज की है।

यूपी की घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 9वें राउंड की गिनती पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी के सामने बढ़त बनाये हुए हैं।  

जिन विधानसभा सीटों के लिये मतगणना जारी है, उनमे उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर, उत्तराखंड की बागेश्वर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी और केरल की पुथुप्पल्ली शामिल हैं। 

उपचुनाव वाली सात सीटों में से तीन सीटें अभी भाजपा के पास हैं जबकि चार अन्य पर विपक्षी दलों का कब्जा है।

Published : 
  • 8 September 2023, 12:43 PM IST

Related News

No related posts found.