हिंदी
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को बिनौला तेल खली की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 3,080 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जनवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,080 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 14,630 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
Published : 12 January 2023, 4:13 PM IST
Topics : Cottonseed demand Oil Cake subdued खली गिरावट बिनौलातेल वायदा हाजिर बाजार
No related posts found.