Saharanpur News: विकास प्राधिकरण के जोन में धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण, क्या किसी बड़े हादसे का है इंतजार?
सहारनपुर विकास प्राधिकरण की सीमा में अवैध निर्माणों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। दिल्ली रोड, जनता रोड, मानकमऊ और महलीपुर रोड जैसे प्रमुख इलाकों में आवासीय अनुमति लेकर बड़े व्यावसायिक परिसर, गोदाम और बेसमेंट बनाए जा रहे हैं।