हिंदी
लंदन: महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह के दौरान उनकी पत्नी कैमिला को आधिकारिक रूप से महारानी का दर्जा मिल गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक समारोह लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर एबे में शुरू हो चुका है।
वेस्टमिंस्टर एबे 1066 में विलियम प्रथम के समय से प्रत्येक ब्रिटिश राज्याभिषेक का गवाह रहा है। महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला (75) इस भव्य परंपरा का अनुसरण करेंगे।

चार्ल्स (74) का एक धार्मिक समारोह में शनिवार को लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटेन के महाराजा के रूप में राज्याभिषेक किया जाएगा।
बकिंघम पैलेस ने राज्याभिषेक समारोह की पूर्व संध्या पर किये गये एक ट्वीट में राजशाही के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पहली बार ‘महारानी कैमिला’ नाम का उपयोग किया।

राज्याभिषेक के लिए सजा कर तैयार की गई जगह की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट में कहा गया है, ‘‘वेस्टमिंस्टर एबे महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला के राज्याभिषेक के लिए तैयार है।’’

चार्ल्स और कैमिला की 2005 में शादी हुई थी।
Published : 6 May 2023, 5:01 PM IST
Topics : Britain Coronation King Charles III Queen Camilla ब्रिटेन महाराजा चार्ल्स तृतीय महारानी कैमिला राज्याभिषेक लंदन
No related posts found.