हिंदी
गंगटोक: सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के छह नये मामले सामने आने के बाद राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले इस साल एक दिन में दर्ज किये गये सार्वधिक मामले हैं।
विभाग के मुताबिक, नये मामले पाक्योंग जिला (3), पूर्व जिला (2) और दक्षिण जिले (1) में दर्ज किये गये।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक 43,048 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और 500 लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई है।
सिक्किम में कोविड-19 का पहला मामला 23 मई, 2020 को दर्ज किया गया था।
Published : 28 March 2023, 5:26 PM IST
No related posts found.