हिंदी
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कई दिन हिमपात और बारिश होने के बाद सोमवार को ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य या शून्य से नीचे चला गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के श्रीनगर और कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से थोड़ा ऊपर रहा जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है।
अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में पारा शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो रविवार रात को घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में गत बृहस्पतिवार को तीन सप्ताह के शुष्क मौसम के बाद हिमपात हुआ और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई।
मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
Published : 4 December 2023, 1:05 PM IST
Topics : कश्मीर घाटी तापमान बर्फवारी बारिश श्रीनगर
No related posts found.