हिंदी
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचात जारी है। लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सरकार और विपक्ष में आम सहमति नहीं बन सकी। स्पीकर के लिये विपक्ष द्वारा सशर्त समर्थन की खबरों के बाद इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये चुनाव होगा।
इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है, जब लोकसभा स्पीकर पद पर चुनवा होगा। कल बुधवार को सुबह 11 बजे स्पीकर पद के लिये वोटिंग होगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ओम बिरला ने एनडीए की ओर से लोकसभा स्पीकर पद के लिये पर्चा दाखिल कर लिया है।
एनडीए के ओम बिरला के सामने विपक्ष ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है और कांग्रेस के सीनियर नेता के सुरेश विपक्ष की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे।
विपक्षी उम्मीदवार के सुरेश ने भी नामांकन दाखिल कर लिया है। इस पद पर चुनाव होंगे, जिसके बाद विजयी उम्मीदवार लोकसभा अध्यक्ष होगा।
Published : 25 June 2024, 12:11 PM IST
Topics : election Lok Sabha Speaker Om Birla अध्यक्ष एनडीए ओम बिरला के सुरेश नई दिल्ली लोकसभा विपक्ष