राहुल गांधी होंगे कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष, CWC ने पास किया प्रस्ताव

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने राहुल गांधी को पार्टी का नया प्रेसीडेंट बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी दिसंबर के दूसरे हफ्ते के आसपास कई भी हो सकती है। कांग्रेस कार्य समिति ने यह निर्णय आज पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया।

Updated : 20 November 2017, 12:30 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने राहुल गांधी को पार्टी का नया प्रेसीडेंट बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी दिसंबर के दूसरे हफ्ते में या फिर 19 दिसंबर को हो सकती है।

कांग्रेस कार्य समिति ने यह निर्णय आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर आज सुबह हुई बैठक में लिया।  पार्टी के कई बड़े नेता पहले ही राहुल गांधी को पार्टी प्रेसीडेंट बनाने पर अपनी सहमति जता चुके थे। आज की बैठक में कांग्रेस कार्य समिति ने इसको औपचारिक मंजूरी दे दी।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 1 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगी। इसके लिये नामांकन 4 दिसंबर औऱ वोटिंग 16 दिसंबर के होगी। चुनावों के परणाम 19 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। अगर कोई दूसरा पार्टी अध्यक्ष पद के लिये चुनाव नहीं लड़ता है तो कांग्रेस पार्टी दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद कभी भी या फिर 19 दिसंबर को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी कर सकती है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये राहुल के नाम पर पार्टी सर्वसम्मति है। 

 

Published : 
  • 20 November 2017, 12:30 PM IST

Related News

No related posts found.