CWC Meeting: दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, पांच राज्यों में मिली हार के कारणों पर भी मंथन

पांच राज्यों में संपन्न विधासभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव नतीजों के बाद दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि इश बैठक में चुनावों में मिली हार पर भी मंथन होगा। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 March 2022, 4:25 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव नतीजों के बाद दिल्ली में पांर्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के चुनावों में मिली हार के कारणों पर भी मंथन किया जायेगा और पार्टी आगे के लिये रणनीति बनायेगी। 

पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी बैठक की बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की खबरें सामने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। बैठक के बीच कार्यकर्ता यहां कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक ठीक ऐसे समय होने जा रही है, जब कांग्रेस ने पंजाब में अपनी सत्ता गंवा दी और उसे वहां बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। पांच राज्यों के विधानसभी चुनाव के नतीजों में कांग्रेस का वोट शेयर भी घट गया है। 

माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बैठक में पांच राज्यों में मिली हार के कारणों की समीक्षा करेगी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

Published : 
  • 13 March 2022, 4:25 PM IST

Related News

No related posts found.