हिंदी
निचलौल (महराजगंज): कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा का सीधा असर जनपद में साफ दिखाई दे रहा है। फरेंदा के बाद अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील मुख्यालय पर जनता के बीच रैली निकालकर आवाज बुलंद की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। तहसील मुख्यालय से शुरू हुई रैली घोडहवा मार्ग, तहसील चौराहा, थाना, अस्पताल, नहर चौराहा होते हुए ठूठीबारी रोड से डाक बंगला चौराहे पर समाप्त हुई।
जिलाध्यक्ष बरसे
रैली के समापन के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने वर्तमान सरकार को गुमराह करने वाली सरकार बताया। उन्होंने भाषण के माध्यम से कहा कि आज आम जनता का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है और बीजेपी सरकार केवल धर्म-जाति के नाम पर गुमराह कर रही है।
रैली में यह रहे मौजूद
गोपाल शाही, राजू गुप्ता, आनंद कन्नौजिया, विनोद सिंह, यूसुफ अली, तेज बहादुर पाण्डेय, इस्तेयाक अहमद, प्रमोद सिंह, नूर आलम, सुरेंद्र सिंह, संदीप कन्नौजिया, मंटू सिंह, कलाम, सुहेल अहमद, रेखा यादव, अनीता चौधरी, बिंदू मौर्या, गुडडी गुप्ता, बिन्दा भारती, यशोदा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली में मौजूद रहे।
Published : 28 January 2024, 7:05 PM IST
No related posts found.