मैसूरु में भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी ही सिफारिश पर उन दो व्यक्तियों को पास जारी किए गए थे जो बुधवार को लोकसभा में दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 December 2023, 9:35 PM IST
google-preferred

मैसूरु:  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी ही सिफारिश पर उन दो व्यक्तियों को पास जारी किए गए थे जो बुधवार को लोकसभा में दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जलादर्शिनी गेस्ट हाउस में मैसूरु के सांसद के कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी की। उन्होंने सांसद को लोकसभा में हुए प्रकरण के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ठहराया।

पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में किया और कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों में से एक मनोरंजन डी मैसूरु का रहने वाला है और उसने सह आरोपी सागर शर्मा को सासंद कार्यालय में अपने दोस्त के रूप में पेश किया था। उन दोनों ने नयी संसद को देखने के बहाने पास जारी करवाए थे।

सांसद के करीबी सूत्रों के अनुसार, सिम्हा के कहने पर बुधवार को तीन पास जारी किए गए थे। तीसरा पास एक महिला को जारी किया गया था जो अपने बच्चे के साथ पहुंची थी। चूंकि बच्चे का नाम उसके पास पर अंकित नहीं था, इसलिए उसे लौटा दिया गया था।

Published : 
  • 13 December 2023, 9:35 PM IST

Related News

No related posts found.