Congress Appointments: कांग्रेस ने दिल्ली और कर्नाटक में बदले प्रदेश अध्यक्ष

बुधवार को जहां एक तरफ कांग्रेस को छोड़ कर ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 March 2020, 4:23 PM IST

नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। आज दोपहर पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।  

यह भी पढ़ेंः MP Politics- BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया 

सूचना की कॉपी

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को डीपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः Politics- राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा..

सूचना की कॉपी

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही ईश्वर खंद्रे, सतीष जरकीहोली और सलीम अहमद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Published : 
  • 11 March 2020, 4:23 PM IST