Site icon Hindi Dynamite News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के निधन पर जताया शोक

गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ट नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार को निधन हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के निधन पर शोक जताया है। पढ़ें पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के निधन पर जताया शोक

गाजियाबादः पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण के बाद वह पिछले पंद्रह दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।

सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा- सुरेन्द्र गोयल के निधन की खबर दुखद है। उनकी सेवा और कमिटमेंट की भावना हमेशा याद रहेगी। परिवार के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना। "

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

बता दें कि कांग्रेस की राजनीति करते हुए पहली बार वह 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रुप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने और फिर 1989 में भी चेयरमैन बने। 

Exit mobile version