उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत से गदगद दिखी कांग्रेस, फरेंदा में फूटे पटाखे, उड़े गुलाल

उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर कांग्रेस गदगद है। मिठाई बाट कर खुशी का इजहार की गई। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 July 2024, 8:07 PM IST

महराजगंज: फरेंदा नगर में देश के सात राज्यों में 13 विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की 11 सीटों पर जीत और भारतीय जनता पार्टी की सिर्फ 2 सीटों पर जीत के कारण कांग्रेसियों में उत्साह है।

इसी उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में भ्रमण कर हर्ष व्यक्त किया गया। मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया गया।

कांग्रेस नेता विजय सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। सभी कार्यकर्ता साथी प्रण से इस संकल्प को पूरा करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Published : 
  • 14 July 2024, 8:07 PM IST