हिंदी
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बाजवा ने बताया कि उन्होंने पंजाब में पार्टी के कैडर और नेताओं के रुख के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया है।
बाजवा की यह प्रतिक्रिया पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
बाजवा से जब आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाएगी और उन्होंने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है।
बाजवा ने कहा, 'हम उनका चेहरा भी देखने को तैयार नहीं हैं और आप गठबंधन की बात कर रहे हैं। उनके साथ गठबंधन में कौन प्रवेश करेगा? वे पंजाब विरोधी हैं।'
उन्होंने बाढ़ से निपटने को लेकर भगवंत मान-नीत पंजाब सरकार की 'खराब तैयारियों' की भी आलोचना की।
Published : 21 July 2023, 1:25 PM IST
No related posts found.