हिंदी
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस के एक नेता की शुक्रवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना तब घटी जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) एक स्थानीय ग्राम राजस्व कार्यालय के उद्घाटन के सिलसिले में एक दुकान पर गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया, ‘‘हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।’’
पुलिस के अनुसार सिंह पर सात लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलायीं।
पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी।
Published : 9 September 2023, 12:36 PM IST
Topics : कांग्रेस नेता गोली धौलपुर राजस्थान हत्या
No related posts found.