UP Assembly Election: लखनऊ में महिलाओं के लिये कांग्रेस का घोषणापत्र आज जारी करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और पार्टी प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज लखनऊ में महिलाओं के लिये कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करेंगी। यूपी चुनाव के लिये प्रियंका गांधी पहले ही महिलाओं के लिये क्र घोषणाएं कर चुकीं हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 December 2021, 12:05 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी की जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी राज्य में महिलाओं के लिये अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। इन घोषणाओं के विधिवत ऐलान के लिये प्रियंका गांधी आज थोड़ी देक बाद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी करने वाली हैं। इसके लिए लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

प्रियंका गांधी द्वारा यूपी चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के लिये जारी किये जाने वाले घोषणापत्र के लिये पार्टी दफ्तर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां पार्टी कार्यालय में महिलाओं को केंद्र में रखकर पिंक थीम के साथ कई होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इसके साथ ही यहां पिंक स्कूटी भी रखी गई है।

हाल के दिनों में  प्रियंका गांधी ने चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों के दौरे कर प्रतिज्ञा यात्राएं निकाली। सभी प्रतिज्ञा यात्राओं के दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए कुछ न कुछ नई घोषणाएं की। प्रियंका गांधी महिलाओं के लिये पहले भी 40% टिकट और फ्री स्कूटी जैसे वादे कर चुकी हैं। अब इन पर आधारित घोषणापत्र पार्टी कार्यालय में रिलीज किया जायेगा।

Published : 
  • 8 December 2021, 12:05 PM IST

No related posts found.