महराजगंजः भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, जानिये इन फैसलों को बारे में

कांग्रेस पार्टी ने भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर अपनी पार्टी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन कर भारत जोडो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के स्वागत संबंधी रणनीति तय की गई। पढें डाइनामाइट न्यूज की विस्तृत रिपोर्ट

Updated : 19 January 2024, 7:00 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जनपद कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, सेल अध्यक्षों सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक अहम बैठक कर पार्टी की भारत जोडो न्याय यात्रा का उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत करने का फैसला लिया गया। इसके लिये कांग्रेसियों ने आगे की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की।

पार्टी कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबूल सिंह ने कहा कि भारत जोडो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर उसके स्वागत की रणनीति पर विचार किया गया है।

यात्रा को सफल बनाने की अपील

बैठक में राष्टीय सचिव सत्यनारायन पटेल, प्रदेश प्रभारी केशव यादव, उपाध्यक्ष पीसीसी आलोक प्रसाद एवं जयकरन वर्मा के अलावा प्रदेश महासचिव अमर सिंह पासवान, प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी सुरेश चंद्र साहनी ने पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये और यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

पार्टी फडिंग में सहयोग
बैठक के उपरांत क्राउड फंडिंग एप् पर राष्टीय सचिव सत्यनारायन पटेल के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह ने 13800 रूपए पार्टी फंड में सहयोग प्रदान किया।

ये कार्यकर्ता भी रहे मौजूद 
बैठक में गोपाल शाही, गामा प्रसाद, विजय सिंह एडवोकेट, तेजबहादुर पाण्डेय, सदामोहन उपाध्याय, यंत्री प्रसाद मौर्य, शरदेन्दु पाण्डेय, अवनीश पाल, राजू कुमार, नूर आलम, वीरेन्द्र रिछारिया, रामनरायन चौरसिया, शैलेष अग्रहरि, चंद्रजीत भारती, लोरिक प्रसाद आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। 

Published : 
  • 19 January 2024, 7:00 PM IST

Related News

No related posts found.